
( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की उपस्थिति व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे हुए भव्य कार्यक्रम में महानगर मज़दूर सभा के अध्यक्ष एस पी यादव ने ३३ सदस्यों की भारी भरकम कमेटी की घोषणा की।सुशील कुमार (कोतवाल) निज़ाम अहमद,श्रीकान्त पाण्डेय, आलोक नाथ प्रजापति,करन सिंह तथा राम बाबू पाल को महानगर उपाध्यक्ष तो राम सेन को नगर महासचिव व राम बाबू प्रजापति को कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई।सुरेश कुमार कुशवाहा चक्रधर पाण्डेय (लाला) दशरथ लाल (बच्चा हेला),अनिल उर्फ सोनू पासी,सपना सिंह,जुलेखा खान दया राम निषाद,पंकज कुमार,अविनाश (मोनू सिंह),बी के सिंह,घनश्याम प्रजापति को महा नगर का सचिव नामित किया गया।राजीव कुमार गुप्ता,गुरु प्रसाद कृष्ण कुमार बिन्द,राधिका प्रसाद प्रजापति, कमलेश कुमार प्रजापति, चन्द्र शेखर निषाद राजरुप यादव,श्रीमती रेखा,शम्भू नाथ शर्मा,भगवत पाल,पूजा पाठक को कार्यकारिणी सदस्य के रुप मे महानगर मज़दूर सभा की महानगर कमेटी मे शामिल किया गया।मज़दूर सभा महानगर की शहर की तीनो विधान सभा अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।जिसमे संजय कुमार पाण्डेय को शहर दक्षिणी विधान सभा,शिवम प्रजापति को शहर उत्तरी विधान सभा,ऋषि कुमार को शहर पश्चिमी विधान सभा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई।