
300 लीटर प्रति मीट्रिक उत्पादन क्षमता होगी
( अनुराग शुक्ला/आशीष मिश्रा )
फूलपुर,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरोना की तीसरी संभावित लहर से निपटने हेतु लग रहे। ऑक्सीजन प्लांट का आज शुक्रवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पूजन अर्चन के पश्चात नारियल फोड़ कर विधिवत फूलपुर वासियों को समर्पित किया। आईसीआईसीआई बैंक द्वारा फूलपुर सीएचसी में बनाया गया। ऑक्सीजन प्लांट अब वरदान साबित होगा। उक्त बातें बैंक के मुख्य प्रबंधक ने कही। 10 बेड़ का पीकू वार्ड जो कोरोना से प्रभावित बच्चों के लिए बनाया गया है। वह फूलपुर के आसपास के गांव हेतु वरदान होगा। इसी प्रकार कोरोना से प्रभावित हेतु नई बिल्डिंग के ऊपरी तल पर 60 बेड ऑक्सीजन युक्त तैयार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा। कि मैं स्वास्थ्य विभाग से इतना ज्यादा जुड़ गया। कि नीचे के लोगों को काफी कठिनाइयां हुई। पहले बिना घूस के ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होती थी। वह प्रथा मैंने खत्म करा दिया। अब तो मुख्यमंत्री मुझे अहम बातों के मसबिरा हेतु समय-समय पर बुला लेते हैं। उत्तर प्रदेश में 54 प्रोजेक्ट ऑक्सीजन के लगाने की बात भी कही। शंकरगढ़ में सी एस आर के तहत ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। जनपद में 6500 बच्चों हेतु बेड वेन्टीलेटर सहित तैयार होने की बात कही। 6 करोड़ 80 लाख की कोविड टेस्टिंग हो चुकी है। प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री मुफ्त में वैक्सीनेशन करा रहे हैं। गांव के लोग बाहर ना जाए। इसलिए वेल्टीलेटर भी मुहैया कराया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन अमरनाथ यादव एवं पूर्व गंगा पार जिलाअध्यक्ष अमर नाथ त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में आई सी आईसीआई बैंक द्वारा जारी पुस्तिका का विमोचन भी मंत्री जी ने किया। अध्यक्षता अमर नाथ त्रिपाठी संचालक अधीक्षक डॉ सुनील पांडे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरी सीएमओ डॉ नानक सरन ब्लाक प्रमुख फूलपुर विपेंद्र सिंह पटेल एवं प्रमुख बहादुरपुर अखिलेश यादव उर्फ डब्बू के अलावा भाजपा के आलोक कुमार गुप्ता चंद्रजीत यादव प्रियांशु अतिंद्र मिश्रा समरजीत मौर्य दिलीप यादव डॉक्टर नूर आलम डॉक्टर देवेंद्र मणि डॉक्टर अशोक केसरवानी पूर्व प्रधान जयप्रकाश पटेल पूरनपुर ग्राम सभा बीडीओ को कबिता तिवारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बीडीओ सिंह के अलावा समस्त महिला चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।