बक्सवाह जंगल को बचाने की ज़िद में बिहार से साइकिल यात्रा पर निकले दो छात्र

( अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मध्य प्रदेश के छधत्तरपुर जिले के बक्सवाह जंगल को बचाने की ज़िद में बिहार मुजफ्फरपुर से साइकिल यात्रा पर निकले दो छात्र सिधाथ॔ झा व राजीव कुमार, पटना आरा बक्सर बनारस होते हुए प्रयागराज के रास्ते बक्सवाहा तक जायेंगे। सिद्धार्थ झा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से agroforestry में मास्टर कर रहे है ।इस पर्यावरण बचाने की मुहिम छात्रो का प्रयागराज मे संगम क्षेत्र मे तीर्थ पुरोहितगणो एवं जय त्रिवेणी जय प्रयाग सेवा समिति के सदस्यों ने स्वागत किया तथा महा अभियान की सफलता की कामना ईश्वर से तथा मां गंगा के प्राथ॔ना किया कि इन नव युवक को सफलता मिले । इस अवसर पर पं राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि आज पर्यावरण को प्रभावित करने का ही परिणाम कोरोना जैसी महामारी फैली है आज भी सरकार ने नही सोचा और पर्यावरण को बचाने का प्रयास नही होगा तो ऐसी आपदा से भविष्य मे भी मानव जीवन को सुरक्षित रखना कठिन हो जायेगा । प्रदीप पान्डेय ने कहा कि पर्यावरण के साथ नदी विशेष कर गंगा नदी को भी सुरक्षित व सुरक्षित करना हम सभी का दायित्व है इस अभियान मे पर्यावरण व नदी संरक्षण भी जोड कर आगे अभियान मे विषय रक्खे यह अनुरोध छात्रो से किया जिस पर सहमति प्रदान की गयी है ।यह अभियान आगे चित्रकूट के लिये यह छात्र गये है । आज स्वागत करने वालो मे सव॔ श्री राजेन्द्र पालीवाल, , हरि शंकर तिवारी,चंकी तिवारी,विपिन, उत्सव पाठक,प्रवीण केसरवानी, आनंद निषाद दिनेश तिवारी सहित तमाम तीर्थ पुरोहित थे ।

Exit mobile version