
( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l रानी देवी देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ,राजापुर प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जारी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम सूची में विद्यालय के छात्र छात्राओं का स्थान शत प्रतिशत रहने पर प्रधानाचार्य एवं अध्यापक अध्यापिकाओ ने विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओं को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अपने प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसी क्रम में छात्र छात्राओं ने विद्यालय का बैंड बजाकर एवं विक्ट्री का चिन्ह बना कर अपनी अपनी खुशी का इजहार किया l
प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने बताया कि इस बार छात्र छात्राओं ने बहुत मेहनत की थी अगर कोरोना काल ना होता तो इस बार विद्यालय योग्यता सूची में अपना स्थान अवश्य बनाता l आज जारी हुए परीक्षा परिणाम में हाई स्कूल में आदित्य झा, ऋषभ पांडे एवं सौरभ सिंह ने सर्वाधिक 92.16 प्रतिशत अंक एवं इंटरमीडिएट में अंशिका सिंह एवं करन कुमार ने 90.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्था न बनाया l
हाई स्कूल
आदित्य झा 92.16%
ऋषभ पांडे 92.16%
सौरभ सिंह 92.16%
शांभवी द्विवेदी 92.00%
ईशान पांडे 91.83%
इंटरमीडिएट
अंशिका सिंह 90.8 %
करन कुमार 90.8%
राहुल सिंह 89.6%
अवधेश कुमार 89.7%
अमन सिंह 89.2%