सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों को आईजी व डीआईजी ने ससम्मान दी विदाई

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।जनपद में तैनात रहे चौदह पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी आज सेवानिवृत्त हुए।जिनके सम्मान में पुलिसलाइन सभागार में विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे आईजी व डीआईजी एसएसपी ने उन्हें विदाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।आज प्रयागराज पुलिस लाइनसभागार में अपनी अधिवर्षता आयुपूर्ण करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारीयो के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे आईजी रेंज कवीन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक एसएसपी प्रयागराज् सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी अन्य अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति होने वाले पुलिस अधिकारियों को पूरे सम्मान के साथ माला पहनाकर स्मृति चिन्ह व गिफ्ट आदि प्रदान कर भावभीनी विदाई दी।इसअवसर पर आईजी व डीआईजी एसएसपी दोनों अधिकारीगणो ने सेवानिवृत्त कर्मचारीयो को सम्बोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की साथ ही अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियो एवं कर्मचारियों को पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की।

Exit mobile version