प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर निषाद, मल्लाह, मछुआ समाज को उनका हक़ मिलेगा

जरुरत पड़ी तो नाविकों की सुरक्षा, आर्थिक मजबूती के लिए क़ानून बनाएंगी सपा -डॉ राजपाल कश्यप

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने आज संगम क्षेत्र में भारी बरसात के बावजूद इकट्ठेसैकड़ों की संख्या मे मल्लाह,निषाद एवं मछुआ समुदाय को लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर नाविकों की सुरक्षा एवं आर्थिक मजबूती के लिए काम किया जाएगा चाहे इसके लिए नए कानून भी  बनाने पड़े। प्रयागराज के बसवारा गांव में नाविकों की नाव पर जेसीबी मशीन लगाकर भाजपा सरकार में तोड़ा गया इसकी घोर निंदा करते हैं। भाजपा सरकार में ही वाराणसी में गुजरात से क्रूज मशीन लाई गई है जिससे नाविकों का रोजगार छीनने का खतरा हो गया है। आरोप लगाया कि भाजपा पिछड़ों दलितों के अधिकारों का शोषण कर रही है उन्हें बेरोजगार कर दर-दर भटकने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
 डॉ राजपाल कश्यप ने वादा किया कि सपा की सरकार बनने पर बसवारा गांव के नाविकों को नई नाव दी जाएगी। नाविकों का एवं उनके नावों का इंश्योरेंस कराया जाएगा चाहे इसके लिए कानून  बनाना पड़े। कहा कि सपा सरकार में नदी के किनारे रहने वाले मछुआरा समुदाय के लोगों को बालू, घाट, सिंघाड़ा आदि के लिए पट्टे दिए गए थे, भाजपा सरकार में कुछ माफियाओं के हाथ में हो गया है।
 डॉक्टर राजपाल कश्यप ने आज जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, एम एल सी बासुदेव यादव, वरिष्ठ नेता पप्पूलाल निषाद, महावीर यादव के घर चाय पर गये।डॉ कश्यप कौनधियारा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ता सोनू जिसकी लाठी, डंडे से पिट कर हत्या कर दी गई उसके घायल छोटे भाई संदीप यादव से मिलने पार्वती अस्पताल भी गये। संदीप को भी मारपीट के दौरान चोट आई थी जिसका इलाज चल रहा है।सोरांव थाना क्षेत्र केअंतर्गत गत सप्ताह हुई देव नारायण पटेल एवं उनकी पत्नी रंजना पटेल की हत्या के बाद संवेदना देने पहुंचे। डॉ राजपाल कश्यप ने विभिन्न स्थानों पर सम्मलेन करके पिछड़े वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम किया।नैनी एडीए के पास मजदूर सभा के अध्यक्ष एस पी यादव  के घर गोष्ठी में कहा  कि सर्वाधिक मजदूर तबका इस करोना काल में परेशान है। बिजली घर के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्मेलन को भी संबोधित किया। रामायण कालीन निषाद राज की राजधानी श्रृंगवेरपुर में पहुंचने के बाद उनका स्वागत  स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से लादकर किया।डॉ कश्यप ने सपा की सरकार बनने पर श्रृंग्वेर पुर में निषादराज, महर्षि कश्यप, वीर एकलव्य एवं पूर्व सांसद फूलन देवी की मूर्ति एवं स्मारक बनवाने का वादा किया।
     

Exit mobile version