
(अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक आपातकाल बैठक कल्याणी देवी में वरिष्ठ समाजसेवी उद्योगपति मोहन जी टंडन की आवास पर प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आज की बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री माननीय संदीप बंसल जी के निर्देश पर वरिष्ठ समाजसेवी, व्यापारी नेता मोहन जी टंडन को जिला एवं महानगर का संरक्षक बनाया गया। आए हुए व्यापारियों ने उनको माला पहनाकर स्वागत किया। श्री केसरवानी ने व्यापारियों को बताया कि श्रीमान जी टंडन के व्यापार मंडल में आने से और मजबूती प्रदान होगी। नगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने व्यापारियों को बताया कि होने वाला 2022 में विधानसभा के चुनाव में व्यापारी भी अपनी किस्मत अजमा आएगा और भारी संख्या में विधानसभा पहुंचेगा, व्यापारी पूरे प्रदेश में राष्ट्रीयसंदीप बंसल के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का कार्य करेगा ।स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से ,लालू मित्तल, संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव बंटी भैया ,राजेश केसरवानी, बादल केसरवानी,माया पांडेय, मंजेश भारतीय,अपूर्व चंद्रा, अनीता मिश्रा,।पूनम त्रिवेदी, श्रीमती मीना देवी, दिलीप कुमार काके,मोनू अरोड़ा, राजकुमार केसरवानी, मौजूद थे।