हृदय से स्तुति करने वाले भक्तों पर शिव की कृपा बरसेगी, तस्वीरों में शिवालय

(अनुराग शुक्ला )।प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज सावन का दूसरा सोमवार है। दूसरे सोमवार पर नवमी तिथि, कृतिका नक्षत्र, गर करण व सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग है।

केले के पत्ते पर भगवान शिव की पेंटिंग – फोटो – अनंत पांडे

 

दरियाबाद स्थित तटतेश्वर महादेव का अभिषेक करते भक्त ।फोटो – अनंत पांडेय

 

कटघर स्थित मसूरिया देवी मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं भक्तगण।फोटो- अनंत पांडेय

 


बाबा मुकुंद ईश्वर नाथ महादेव बहादुरगंज ऊंचा मंडी चौक।फोटो- अनन्त पाण्डेय

ओम कालेश्वर महादेव मंदिर कीडगंज चौखंडी । फोटो – अनंत पांडे

 

मनकामेश्वर भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर उनका पूजन करते स्वामी श्रीधरानंद जी महाराज। फोटो- अनन्त पाण्डेय

भगवान भोले गिरी शिव शंकर कटघर स्थित मंदिर में भक्तों द्वारा जलाभिषेक करते हुए। फोटो – अनंत पांडेय

धर्माचार्यों कहना है कि इस पावन बेला में सच्चे हृदय से स्तुति करने वाले भक्तों पर शिव की कृपा बरसेगी।

विधि और विधान के साथ पूजन-अर्चन और जलाभिषेक करने से शिवजी प्रसन्‍न होंगे। आज मौसम भी साफ है। शिव मंदिरों और शिवालयों में भोलेनाथ की स्‍तुति में भक्‍त लीन हैं। महादेव भगवान शिव के प्रिय महीने सावन में चहुंओर भक्ति की बयार बह रही है। सनातन धर्मावलंबी रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और महाभिषेक कराकर भोलेनाथ को रिझाने में लगे हैं। रोक के बावजूद शिवभक्त कांवरियों के छोटे-छोटे जत्थों में निकल पड़े हैं। संगम और गंगा में डुबकी लगाकर जल भरकर कांवरिया ‘हर-हर, बम-बम’ का उद्घोष करते हुए शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं। सावन में भगवान शिव जाग्रत रहते हैं। इसी कारण इस महीने शिव की विशेष स्तुति की जाती है। दशाश्वमेध महादेव, मनकामेश्वर महादेव, गंगोली शिवालय, शिव कचहरी आदि शिवालयों में व्रत रखकर रुद्राभिषेक, महाभिषेक व जलाभिषेक करने का सिलसिला चल रहा है। सावन के दूसरे सोमवार पर प्राचीन शिवालय में भगवान शिव की मूर्ति अथवा शिवलिंग का दुग्धाभिषेक करके बेलपत्र, फल, पुष्प, मिष्ठान अर्पित करके धूप, दीप से आरती भक्‍त कर रहे हैं।


केमोरी नाथ महादेव का भव्य श्रृंगार। फोटो- अनंत पांडेय

 


: बताशा मंडी चौक स्थित शंकर महादेव का भव्य श्रृंगार फोटो- आनंत पांडेय

Exit mobile version