बालिकाओं के लिए कानूनी संरक्षण एवं यौन शोषण रोकने हेतु कानून” पर वेबीनार आयोजित

*वेबीनार का उद्घाटन भूतपूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं प्रसिद्ध नेत्र सर्जन लायन डॉ आर के एस चौहान एवं प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने संयुक्त रूप से किया*

( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज के संगीताचार्य व मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के निर्देशन में शुरू किए गए वेबीनारों की श्रृंखला में गूगल मीट, फेसबुक लाइव एवं यूट्यूब के माध्यम से लायंस क्लब अशोका के संयुक्त तत्वावधान में एक वेबिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय था । “बालिकाओं के लिए कानूनी संरक्षण एवं यौन शोषण रोकने हेतु कानून”l वेबीनार का उद्घाटन भूतपूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं प्रसिद्ध नेत्र सर्जन लायन डॉ आर के एस चौहान एवं प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने संयुक्त रूप से किया l प्रारंभ में संयोजक मनोज गुप्ता ने अतिथियों का परिचय कराया तथा सह संयोजिका ऋचा गोस्वामी ने बैज लगाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर तथा प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से स्वागत किया, तत्पश्चात लायंस क्लब अशोका के चार्टर अध्यक्ष धीरेंद्र शंकर मिश्रा ने वेबीनार की पृष्ठभूमि तथा अध्यक्ष माला मिश्रा ने प्रस्ताविकी रखी l तत्पश्चात उक्त विषय पर लायन अरुण कुमार सिंह देशवाल वरिष्ठ अधिवक्ता हाईकोर्ट इलाहाबाद (पूर्व अध्यक्ष लायंस क्लब अशोक ) ने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को यौन शोषण से होने वाली समस्याओं का निदान तथा कानूनी समाधान बताते हुए कहा कि इसमें सूचना देने पर अथवा 1090 नंबर पर फोन करने पर तुरंत कार्रवाई होती है और बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है और कानून द्वारा पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाती है किसी भी तरह का शारीरिक शोषण, पीछा करना ,अश्लील हरकत करना यह सभी कृत्य कानून द्वारा सिद्ध हो जाने पर 7 वर्ष तक की सजा दी जा सकती है साथ ही साथ उसके साथ हुए शोषण और अपमान के लिए मुआवजा भी दिया जाता है l वेबीनार से जुड़ी छात्राओं ने अपनी जिज्ञासा की शांति के लिए उनसे कई प्रश्न भी किए जिसका विस्तारपूर्वक उत्तर उन्होंने दिया l अंत में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन करते हुए उक्त वेबीनार से संबंधित महत्वपूर्ण बातों पर विस्तार से चर्चा की l इस अवसर पर उपस्थित रहने वालों में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा लायन माधुरी सिंह,लायन डॉक्टर सुधा सिंह,लायन इंजीनियर मुकुल श्रीवास्तव प्रमुख रहे l वेबीनार की पूरी रूपरेखा एवं समस्त छात्राओं को उक्त वेबीनार से जोड़ने में सह संयोजिका ऋचा गोस्वामी का योगदान सराहनीय रहा वेबीनार का सधा हुआ कुशल संचालन आचार्य दिनेश शुक्ला ने किया l

Exit mobile version