राजापुर मे खुलेआम ब्लैक में बिक रही देसी शराब

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना कैंट के अंतर्गत राजापुर में स्थित देसी शराब की दुकान में नियम के अनुकूल बेची जाती है।

नहीं है आबकारी विभाग एवं पुलिस का डर

शराब सुबह 6:00 बजे से ही दुकान के अंदर से चोरी छुपे 80 रुपए की शराब 100 रुपए में बेची जाती है । कुछ ही दूर में राजापुर चौकी एवं हनुमान मंदिर के सामने पुलिस बूथ होने के बावजूद भी खुलेआम ब्लैक में शराब बेची जा रही है । यह दुकान रूपा जयसवाल के नाम पर है । जिसका लाइसेंस संख्या -29807 है I कानून के तहत दुकान खुलने व बंद होने का समय प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है इसके बावजूद भी खुलेआम कारनामा किया जा रहा है । ना पुलिस का डर है और ना ही अबकारी विभाग के अधिकारियों का । यह कारनामा आए दिन चलता रहता है I जिस पर शासन और प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है।

Exit mobile version