
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भगवान शिव के अभिषेक के उपरांत श्री नागेशवर धाम शिव मन्दिर दण्डी स्वामी आश्रम अरैल मे भक्तो को सम्बोधित करते श्री मद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने कहा सम्भाव के अधिष्ठाता है भगवान शिव है।
भगवान शिव के यहा चुहा सर्प मोर बेल ऐवं सिंह एक साथ रह्ते हुये। एक दुसरे के प्रति सहयोग का भाव रखते है। शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने कहा जब की वास्तव मे चुहा का दुश्मन सर्प सर्प का दुश्मन मोर बेल का दुश्मन सिंह इन सभी के आचरण एक दुसरे के प्रति विपरीत होते हुये भी अपने स्वामी भगवान शिव के अनुशाशन मे निर्विरोध रूप से साथ रह्ते है । शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने बताया आज राज करने वाले राजा समभाव का बात तो करते है परंतु अपने अनैतिक लोभ के कारन समाज को जातिवाद मजहबवाद मे बांट रहे है । इसलिये प्रत्येक प्राणी का कर्तव्य है की इन झूठे नेताओ के कुचक्र मे ना आकर भगवान शिव का आरध्ना करे । और अपने अच्छे व्यवहारो के द्वारा अपने परिवार व समाज को एक सत्र मे जोडने का प्रयत्न करे । क्युकि संग्ठित परिवार एवं संगठित समाज ही हमारे परिवार एव हमारे देश को उन्नत पथ पर अग्रसर कर सकता है।