TCS, टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेज ने ट्विटर पर संदीप पाठक को ब्लॉक किया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज देश के अंदर बड़ी-बड़ी कंपनियां बेरोजगारों के साथ किस तरह का छल कर रही है ।

TCS कम्पनी की डर की वजह ?

सन्दीप पाठक के सच का सामना नहीं कर सकी कम्पनी

इसका प्रमाण प्रयागराज के रहने वाले संदीप पाठक के TCS , टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेज कम्पनी के पेज पर किये गए ट्वीट से उजागर हो गया । TCS को अपने अनुभव के आधार पर संदीप पाठक ने TCS को Total Cheat Services कहा है । इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधीनस्थ न्यायालयों में भर्ती में नियमों में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की थी कम्पनी ने । कम्पनी खुद के बनाये नियम में भी फंस गई । जिस पर जानकारी न देकर कंपनी ने संदीप पाठक को अपने ट्वीटर पेज पर ब्लॉक कर दिया । जब यह बात संदीप को पता चली तो आश्चर्य में पड़ गये कि TCS जैसी नामी गिरामी कम्पनी एक आम इंसान के आरोपों से बचने का प्रयास क्यों कर रही है ।TCS ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों में भर्ती की परीक्षा में परीक्षा एजेंसी की भूमिका निभाई थी । जिसमें व्यापक स्तर पर TCS द्वारा नियमों में गड़बड़ी की गई थी। बल्कि TCS ने भर्ती सेल को भी गुमराह करने का प्रयास किया था । इसका जवाब न देकर संदीप पाठक को ब्लॉक कर देना इस बात का प्रमाण देता है कि बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हुई है जिसका खामियाजा सैकड़ों अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ा ।जिसकी निष्पक्ष जांच से TCS भागना चाहती है। आरोपों पर जवाब देने से बचने के लिए कम्पनी ने संदीप को ट्वीटर पेज पर ब्लाक किया । TCS के डरने की वजह से सन्देह और आरोपों को बल मिल रहा है । देखते हैं आगे आगे दाल में काला है या दाल ही काली है। जो जांच का विषय बना हुआ है।

Exit mobile version