भड़ेवरा से मेजारोड तक समाजवादी साइकिल यात्रा आज निकाली जायेगी

(अनन्त पाण्डेय ) मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयन्ती के दिन 5 अगस्त को सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की जनविरोधी एवं दमनकारी नीतियों सहित बेकारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं की शोषणकारी नीतियों, तथा लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरूद्ध सपा के युवा नेता हिमांशु कुमार सिंह के नेतृत्व में आज भड़ेवरा से मेजारोड तक साइकिल यात्रा निकाली जायेगी ।

प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह व श्याम कृष्ण यादव झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

साइकिल यात्रा को सुबह 10 बजे सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह एवं विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष श्याम कृष्ण यादव झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Exit mobile version