अबु आसिम आज़मी का कौशाम्बी के सिराथु विधान सभा के सैकड़ो नेताओं ने किया ज़ोरदार स्वागत

( अनुराग शुक्ला ) कौशाम्बी (अनुराग दर्शन समाचार )। सिराथु विधान सभा के सपा नेता विक्की साहु के साथ साहु समाज के नेताओं व अन्य समाज के नेताओं ने महाराष्ट्र के प्रान्तीय अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आज़मी के प्रयागराज आगमन पर 2022 मे अखिलेश यादव की सरकार बनवाने और कौशाम्बी से भाजपा का सूपड़ा साफ करने पर चर्चा करते हुए फूल माला पहना कर ज़ोरदार स्वागत किया।विक्की साहु सिराथु विधान सभा से सपा से दावेदारी भी कर रहे हैं।सपा नेता विक्की सैकड़ो गाड़ीयों के काफले के साथ झूँसी के अंदावाँ पहोँचे जहाँ उनहोने समर्थको संग अबु आसिम आज़मी का ज़ोरदार स्वागत किया वही विभिन्न क्षेत्रों के दौरे से लौटने पर सिविल लाईन्स स्थित एक होटल मे स्वागत का कार्यक्रम भी आयोजित किया।अबु आसिम आज़मी का विक्की साहु ने ५१ किलो की भारी भरकम माला पहना कर स्वागत किया।कार्यक्रम में ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव विक्की साहु,आज़म खाँ रमा यादव पार्षद ज़ीशान उमर रमेश यादव,चन्द्रिका प्रसाद साहु,बब्लू साहु,प्रमोद साहु,पंकज साहु,रिंकू, ओम प्रकाश मिश्र,प्रदीप मिश्र सुशील कुमार साहु,मनोज पाण्डेय रमनी भाई सहित सैकड़ो सपाई उपस्थित रहे।

Exit mobile version