
(विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के निर्देशन में शुरू किए गए वेबीनारो की श्रृंखला में गूगल मीट, फेसबुक लाइव एवं यूट्यूब के माध्यम से विज्ञान एवं हिंदी विषय का सेमिनार आयोजित किया गया ,जिसका विषय था “भौतिक जगत एवं समस्याएं” तथा “कबीर का रहस्यवाद” l
सर्वप्रथम विज्ञान विषय के सेमिनार में राष्ट्रीय विकास विज्ञान अकादमी के प्रो डॉक्टर संतोष शुक्ला ने विज्ञान और धर्म की आध्यात्मिकता के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कहा कि हमारे देश के तीज त्यौहार, रीति रिवाजों ने परंपराओ के साथ समन्वय स्थापित किया। उन्होंने भौतिक शरीर के साथ पंचमहाभूतो का एवं सोलह संस्कारों का वैज्ञानिक कारण स्पष्ट किया। आगे उन्होंने कहा कि हमारे देश में जीवन जीने की शैली पूर्णतया वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित है । हमारे यहां क्वारंटाइन की व्यवस्था अत्यंत प्राचीन काल से विद्यमान है ।
तत्पश्चात हिंदी विषय के सेमिनार के मुख्य वक्ता अखिलेश कुमार दुबे, हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र ने कबीर के अद्वैतवाद एवं रहस्यवाद की विस्तार से व्याख्या की। दोनों सेमिनारो वेबीनारो से जुड़े छात्र छात्राओं ने बीच-बीच में प्रश्न भी किए जिसका दोनों विषय विशेषज्ञों ने उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया l कार्यक्रम की प्रस्ताविकी दिनेश कुमार शुक्ल एवं शिव नारायण सिंह ने रखी। आए हुए विशेषज्ञों का स्वागत प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से करते हुए दोनों विषयों की विस्तृत व्याख्या भी की l आभार ज्ञापन जितेंद्र तिवारी एवं शिवजी राय ने किया तथा वेबीनार का कुशल संचालन सत्य प्रकाश पांडे प्रथम ने किया।