सपाई ने व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल का किया भव्य स्वागत

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज में 2022 में समाजवादी की सरकार बनवाने निकले व्यापारी नेता पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत व अभिनंदन समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर में और सुलेमसराय हाई कोर्ट चौराहे पर फूल मालाओं से लाद दिया।

व्यापारियों पर शोषण अत्याचार करने वाली बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेकू – बनवारी लाल कंछल

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय जिला कार्यालय जार्जटाउन में व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों का शोषण अत्याचार करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आवाहन व्यापारियों से जीएसटी कानून से आज व्यापारी परेशान हताश हो गया है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने आसमान छूती महंगाई बढ़ाकर लोगों का जीना हराम कर दिया है । डीजल पेट्रोल मिट्टी का तेल रसोई गैस दाल खादय तेल सहित अन्य सभी चीजों में सरकार की गलत नीतियों के कारण दामों में वृद्धि हुई है। सभी वर्ग के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं । वर्ष 2017 में पेट्रोल ₹71 लीटर था और अब ₹98 प्रति लीटर है । डीजल के रेट ₹55 था जबकि आज ₹90 लीटर है रसोई गैस ₹543 रुपए थी जो अब बढ़कर सो ₹824 हो गयी है।
सरसों का तेल एक ₹107 लीटर था । आज एक ₹170 लीटर है इसी तरह खाने-पीने के अन्य सभी सामानों के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है । इस भारी महंगाई से उत्तर प्रदेश की जनता हलकान और परेशान है सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने पर नाकाम हुई है । नौजवानों को रोजगार नहीं दे पा रही है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि दुकानों पर वाटर टैक्स माफ होना चाहिए। प्रदेश सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष शिवशंकर केसरवानी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र केसरवानी ने संयुक्त रूप से कहा कि नोटबंदी जीएसटी पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम से हुए व्यापारियों का चौपट हो गया है। 2022 में समाजवादी की सरकार बनना तय है ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेश यादव महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन रवि यादव सुभाष चंद गुप्ता अशोक गुप्ता नंदलाल निषाद युसूफ अंसारी गणेश साहू मनोज गुप्ता राजेश केसरवानी सावित्री सिंह रानी केसरवानी अनीता गुप्ता कलावती गुप्ता अब्दुल मन्नान दिनेश पाठक बृजेश यादव मिथिलेश पांडेय रवि केसरवानी मो. अरशद रोशन अंसारी अमित गुप्ता विकास केसवानी गौरव वर्मा तबरेज आदि लोग मौजूद थे

Exit mobile version