
(अनन्त पाण्डेय ) प्रयागराज। अभिलाषा गुप्ता नंदी महापौर प्रयागराज द्वारा विभिन्न जलाशयों से छोड़े गये जल व अन्य प्रदेशों में हो रही वर्षा के कारण प्रयागराज में गंगा एवं यमुना का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिस के कारण कछार वाले इलाकों में तथा अन्य पास के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर गया है । बाढ़ के दृष्टिगत दारागंज छोटा बघाड़ा स्थित भृगु मार्ग एवं एनी बेसेंट स्कूल स्थित बाढ़ राहत शिविर एवं बक्शी बांध स्थित पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया गया । बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन में 17 पंप स्थापित है जिसमें 9 पंप डीजल के तथा 8 पंप इलेक्ट्रिक के स्थापित है तथा सभी चालू हालत में हैं । बक्शी बांध स्थित नाग वासुकी मंदिर के पीछे नए मार्ग पर बांध का पानी स्थित घरों में अंदर प्रवेश कर चुका है । तथा आसपास के घरों में पानी के बढ़ने पर भर जाएगा दशासुमेघ घाट के पास भी सभी स्थित घरों में बाढ़ का पानी भरा पाया गया । स्थानीय निवासियों द्वारा बताया गया कि विद्युत विभाग द्वारा विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई है ।प्रकाश की व्यवस्था ना होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । महापौर ने छोटा बघाड़ा स्थित एनी बेसेंट स्कूल को बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण किया व सभी कमरों में लाइट व पंखे की व्यवस्था पाई गई । उपस्थित लेखपाल व अधिकारी द्वारा बताया गया कि भृगु मार्ग पर पानी आ गया है । वहां के लोग धीरे-धीरे आ रहे हैं । एक परिवार अपना सामान लेकर राहत शिविर में उपस्थित थे उपस्थित प्रशासन के अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी परिवारों को कोविड-19 अंतर्गत रखा जाएगा तथा उन्हें खाने व दवाइयों की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी । नगर निगम प्रयागराज द्वारा सचल शौचालय लाइट की व्यवस्था करा दी गई है । महापौर द्वारा जनहित में नगर आयुक्त एवं सभी संबंधित अधिकारियों को सभी भाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आसपास समुचित सफाई, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, कीटनाशक का छिड़काव व शुद्ध पेयजल की आपूर्ति किए जाने एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित बाढ़ चौकियों/कैंपों में भी उक्त सभी व्यवस्थाएं कराए जाने के निर्देश दिए गए और कहा गया कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए ।