योगी सरकार के अतुलनीय विकास कार्यों को दर्शाती हैं- नंद गोपाल गुप्ता नंदी

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज करेलाबाग मीरापुर में भाजपा मीरापुर मंडल की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई ।

भाजपा मीरापुरमंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भाजपा सरकार में हुए कार्यों को उल्लेखनीय बताते हुए कहा भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव सबका विकास सबका विश्वास की नीति अपनाते हुए विकास एवं सुशासन स्थापित किया है,धारा 370 हो, तीन तलाक हो,महिला सशक्तिकरण हो,श्रमिक रोजगार हो,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना हो,बैंक अकाउंट खुलवाना हो, स्वास्थ्य बीमा योजना,किसान बीमा योजना सहित अनेकों कार्यों का उल्लेख करते हुए भाजपा की नीतियों को समझाया एवं भविष्य के लिए कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए जनता के बीच बने रहने को कहा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि विश्व की 100 बड़ी परियोजनाओं में से एक जेवर एयरपोर्ट परियोजना जो 30 हजार करोड़ की है शुरू की गई है भारत के 30 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में 9 उत्तर प्रदेश से हैं साथ ही साथ हर विभाग हर क्षेत्र में जितने कार्य भाजपा सरकार ने किए असंभव से लगते थे, चाहे वह अनगिनत फ्लाईओवर हो, रिकॉर्ड सड़क निर्माण हो, कोविड की महामारी में किए कार्य हो, स्वास्थ्य सेवाएं हो, रिकॉर्ड खाद्यान्न वितरण हो, सभी योगी सरकार के अतुलनीय विकास कार्यों को दर्शाती हैं और यह कार्य ही 2022 में वोट दिलाएंगे और कार्यकर्ता गर्व से जनता के बीच वोट मांगने जा सकेंगे।

Exit mobile version