
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयाग व्यापार मंडल की एक अति आवश्यक बैठक मंत्री सरदार जतिंदर सिंह के केम्प कार्यालय पर हुई ।इस बैठक की अध्यक्षता प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने की। इस बैठक के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन किया गया की रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए आने वाले शनिवार व इतवार को बाज़ारों को खोलने की अनुमति प्रदान की जाए जिससे की व्यापारियों को राहत मिल सकें। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद पिछलें चार महीने से व्यापारी की कमर टूट गयी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के अथक प्रयास से अब कोरोना के मरीज़ों की संख्या में भी भारी गिरावट हैं।अब ग्राहक अपने घर से बाज़ारों में निकलने लगा हैं व बाज़ारों की रौनक़ कुछ लौटति हुई दिख रही हैं । रक्षाबंधन के इस पवित्र त्योहार पे लोग एक से दूसरे शहर अपने-अपने घर जाते हैं या अपनी बहन के घर जा कर इस त्योहार को मनाते हैं जिसके लिए तमाम ख़रीदारी भी बाज़ारों में होती हैं। हर वर्ग के व्यापारियों को इस त्योहार से काफ़ी उम्मीद रहती हैं।