आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक्शन में दिखे ADG

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एडीजी प्रेम प्रकाश एक बार फिर एक्शन में नजर आने लगे लगातार जोन के हर जनपद का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ले रहे है ताकि आने वाले त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में सफलता हासिल हो तेजतर्रार फायर ब्रांड आईपीएस अफसर प्रेम प्रकाश बिना थके रुके जनता की सुरक्षा को ख्याल में रखते हुए लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

कार्य में लापरवाही करने वाले थाना प्रभारी पर करे कठोर कार्रवाई ADG

आज कौशांबी जनपद का निरीक्षण करने के बाद देर रात बांदा पहुंचकर पुलिस लाइन में जिले के एसपी अभिनंदन के साथ हाई लेवल मीटिंग किए बता दें जनपद में हो रहे अपराध की समीक्षा करते हुए एडीजी प्रेम प्रकाश ने कहा गैंगस्टर वांछित अपराधियों की लिस्ट तैयार करके प्रभावी कार्रवाई करें साथ ही लंबित विवेचना का तत्काल निस्तारण किया जाए हवाई अधिक शराब बनाने वाले माफियाओं पर विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करें ताकि कोई अप्रिय घटना ना होने पाए बैठक के दौरान एडीजी प्रेम प्रकाश विभाग के प्रति कड़ा रुख दिखाते हुए कहा कार्य के प्रति लापरवाही करने वाले थाना प्रभारियों को चिन्हित करके उन पर समय रहते कठोर कार्रवाई करें ताकि फरियादियों को सही समय पर उचित न्याय मिल सके समाज में पुलिस का व्यवहार घर के परिवार की तरह होना चाहिए था कि हम जनमानस में पुलिस की लोकप्रियता और अच्छी बने ।

Exit mobile version