इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज करेली के शगुन गेस्ट हाउस में इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने की।

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी जी ने सभी को शपथ पत्र पढ़वाया

कार्यक्रम की मुख्य अथिति महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी जी रहीं । विगत लगभग दो महीने पहले एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्व० अशोक दुग्गल का देहांत हो गया था। उसके उपरांत नए अध्यक्ष का चयन व नए पदाधिकारियों का गठन हुआ। आज शगुन गेस्ट हाउस में इलाहाबाद गैस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में गुफरान अहमद , उपाध्यक्ष विद्यासागर केसरी, सेक्रेटरी खलीक अहमद खान, सहायक सेक्रेटरी विपिन अग्रवाल, ट्रेसरार रवि जयसवाल, प्रकाशन सेक्रेटरी शाहिद कमाल खान ,एवं अन्य पदों पर अस अम अफजाल , आकाश गुप्ता , सचिन तिवारी , अखिल गुप्ता , विकास सिंह, अशोक पाण्डे, अतिन गुप्ता , अल्तमश अंसारी ने भी शपथ ग्रहण करी। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी जी ने सभी को शपथ पत्र पड़वा कर शपथ ग्रहण करवाई एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दीं।उन्होंने कोरोना महामारी में गेस्ट हाउस मालिकों द्वारा दिए गए सहयोग और उनके धैर्यता की भी सराहना की। नवनियुक्त अध्यक्ष गुफ़रान अहमद ने बताया की हमारा एसोसिएशन प्रयाग व्यापार मंडल से सम्बद्ध हैं एवं सम्पूर्ण प्रयागराज में एक एक गेस्ट हाउस चालकों व मालिकों को संगठित करने का पूरा प्रयास करेंगे।
इस कार्यक्रम का संचालन प्रयाग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण केसरवानी ने किया एवं धन्यवाद अध्यक्ष विजय अरोरा में ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रयाग व्यापार मंडल के महामंत्री सोहैल अहमद , ज़िलाध्यक्ष मो० क़ादिर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राना चावला ,सिवल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महिला अध्यक्ष अवंतिका टंडन, वरिष्ठ पार्षद अखिलेश सिंह, धनंजय सिंह , धर्मेंद्र दिवेदी , ललित मोहन गुप्ता , गुरुचरण अरोरा चन्नी , अनिमेष अग्रवाल , आशा केसरवानी, महमूद अहमद खान , प्रमोद बंसल , विनय टंडन , अनिल हांडा, राकेश जैन , चौधरी सईद अहमद , इंदरसेन केसरवानी ,राकेश जैसवाल नैनि, मोईन अख़्तर , शानू यादव , ज्ञान केसरवानी , नरेंद्र खेरा माँटू, विजय जयसवाल , प्रफुल मित्तल , नीरज खेरा , रोहित अरोरा , संदीप गुलाटी, आयुष अरोरा , पूर्व पार्षद संजय गुप्ता,
मो० आमिर, पार्षद अजय यादव , पार्षद जिया उबैद खान , पार्षद अनूप मिश्रा , पार्षद साहिल अरोरा शगुन मौजूद रहें।

Exit mobile version