माया द्विवेदी एवं अंजलि गोस्वामी को भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की कार्य समिति का सदस्य बनने पर भाजपाइयों ने दी बधाई
Anurag shukla
( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की कार्य समिति की सदस्य बनने पर माया द्विवेदी एवं अंजलि गोस्वामी को भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि वर्तमान में माया द्विवेदी प्रयागराज महानगर की महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष एवं अंजलि गोस्वामी महानगर महामंत्री के रूप में पार्टी का दायित्व निभा रही थी। बधाई देने वालों में अवधेश चंद्र गुप्ता कमलेश कुमार कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी रमेश भासी राजेश केसरवानी राजू पाठक गिरजेश मिश्रा बृजेश मिश्रा राघवेंद्र सिंह सुभाष वैश्य सचिन जायसवाल राजन शुक्ला एवं महानगर मंडल के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।