नन्दी सेवा संस्थान ने मृतक की पत्नी और पुत्रियों को दिया 25,000 रुपए का चेक

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पिछले दिनों सड़क हादसे के शिकार हुए बाबा जी का बाग दरियाबाद निवासी स्वर्गीय संतोष केसरवानी के घर जाकर आज नन्दी सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने 25,000 रुपए का चेक मृतक की पत्नी और पुत्रियों को सौंपा।

मंत्री नन्दी ने पिछले दिनों घर जाकर मदद का दिया था आश्वासन

14 जुलाई की रात बलुआघाट बाबा जी का बाग निवासी 45 वर्षीय संतोष कुमार केसरवानी जी टहलने के लिए निकले थे, उसी वक्त अज्ञात तेज रफ्तार एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी, इस घटना में संतोष कुमार जी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
शुक्रवार को स्वर्गीय संतोष केसरवानी के घर पहुंचे मंत्री नन्दी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं मृतक की पुत्रियों की शिक्षा दीक्षा के लिए आर्थिक मदद का भरोसा जताया था। संतोष कुमार के निधन के बाद परिवार में तीन बेटियों के साथ ही उनकी पत्नी सोमलता केसरवानी बेसहारा हो गई। आज नंदी सेवा संस्थान के सदस्यों ने स्वर्गीय संतोष कुमार केसरवानी के घर जाकर परिवार को सहायता के रूप में ₹25000 का चेक दिया। इस दौरान मंत्री नन्दी के प्रतिनिधि लल्लू लाल गुप्ता सौरभ, मनोज गुप्ता, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल जी, पंकज गुप्ता ने स्वर्गीय संतोष कुमार केसरवानी की पत्नी सोमवती केसरवानी को चेक सौंपा।

Exit mobile version