अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव को अवमानना नोटिस.?….. .

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवमानना के एक मामले में उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के सचिव आशुतोष अग्निहोत्री को नोटिस जारी किया है। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती के बचे पदों को भरने के प्रत्यावेदन छह सप्ताह में निर्णीत करने के आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने कहा है कि पांच अक्तूबर को अनुपालन का हलफनामा दाखिल करें या न्यायालय में उपस्थित हों। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने गाजीपुर के धीरज कुमार पांडेय की अवमानना याचिका अधिवक्ता एमए सिद्दीकी को सुनकर दिया है। अधिवक्ता एमए सिद्दीकी ने कोर्ट को बताया कि 27 अप्रैल 2020 को हाईकोर्ट ने करुणेश केस के फैसले के तहत निर्णय लेने का आदेश दिया था। याची को कट ऑफ मार्क्स से नीचे अंक मिले हैं और बहुत से पद भरे नहीं जा सके हैं। करुणेश केस में कोर्ट ने खाली पदों को भरने का निर्देश दिया है, जिसका पालन नहीं किया जा रहा है।

Exit mobile version