बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद दे सरकार इस भीषण मंहगाई में-रेवती

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग किया है कि विकराल रूप से आयीं बाढ़ से प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद दे सरकार । क्योंकि डूबे क्षेत्र में गरीब आदमी किसी तरह से सस्ती जमीन लेकर मकान बनाता है इस दैवीय आपदा से लड़ने में वो सक्षम नहीं होता।उन्होंने कहा कि इस भीषण मंहगाई मे जहां कोरोना संक्रमण की वजह से करोड़ों लोगों के रोजगार छीन गये हैं ऐसे में इस विकराल बाढ़ में उनकी और कमर तोड़ दी है जिससे वो उभर नहीं पायेंगे जब तक सरकारी मदद नहीं मिलती। सांसद ने कहा कि तत्काल सर्वे करा कर जिन जिन लोगों का घर बाढ़ से प्रभावित हुआ है। उन्होंने त्वरित गति से आर्थिक मदद मिले।
सपा जिलाउपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने बताया कि संसद सत्र चलने की वजह से सांसद रेवती रमण सिंह व करछना विधायक उज्ज्वल रमण सिंह अपने लोगों के बीच उपस्थित ना होकर भी लगातार क्षेत्र पर निगरानी किए हुए हैं । विधायक करछना ने जिलाधिकारी से टेलीफोन पर वार्ता कर तरहार के क्षेत्र में शिविर लगा कर बाढ़ पीड़ितों की तत्काल मदद करें और अधिकारियों को समय समय पर दिशा निर्देश दे रहे हैं करछना विधानसभा तीन तरफ से नदी से घिरा होने की वजह से यहां बाढ़ग्रस्त क्षेत्र भी ज्यादा हैं।

Exit mobile version