
(अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सिविल लाइन्स उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के मदद करते हुए भोजन, दूध, बिस्कुट वितरण किया गया
सिविल लाइन्स उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने कहा कि प्रयागराज के जिन हिस्सों में बाढ़ आई है वहां मदद करने के लिए भोजन तथा राहत साम्रगी सिविल लाइन्स उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से बाटा जा रहा है और प्रयागराज में जब भी कोई प्राकृतिक आपदा की स्थिति आए तो सभी का दायित्व बनता है कि प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए आगे आएं। इस वितरण में सिविल लाइन्स उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अमित सिंह कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष जे एस विर्धि, आशुतोष सिंह, विशाल कनौजिया संगठन मंत्री अरविंद यादव मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे।