
( विनय मिश्रा ) प्रयागराज । रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, के संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के निर्देशन में चल रहे बेबीनारों की श्रृंखला में गणित एवं वाणिज्य विषय का वेबीनार आयोजित किया गया। गणित में मुख्य वक्ता के रूप में रघुराज सिंह, मंत्री विद्या भारती ,पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ने गणित विषय के वेबिनार में भारतीय गणितज्ञों की गणित के विकास में भूमिका विषय पर अपने वक्तव्य देते हुए कहा कि भारत के वैदिक साहित्य से गणित की उत्पत्ति हुई है जिसका प्रमाण हमको यजुर्वेद में प्राप्त होता है भारत के जितने भी गणितज्ञ हुए हैं चाहे वह ब्रह्मगुप्त रहे हो, आर्यभट्ट रहे हो,श्री रामानुजम रहे हो,या फिर महावीरन सब ने अपनी अपनी उपलब्धियों के द्वारा दुनिया को कुछ न कुछ गणित के विषय में प्रदान किया है यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जिस प्रकार मोर के सिर पर कलंगी है और सांप के फन पर मणि उसी प्रकार से गणित भी प्रत्येक विषयों में विद्यमान है।इसी प्रकार वाणिज्य विषय के वेबीनार में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट सचिन अग्रवाल ने विस्तार पूर्वक धन के निवेश की जानकारी प्रदान की l चार्टर्ड अकाउंटेंट पूजा अग्रवाल ने बताया कि पैसा प्रॉपर्टी में लगाकर ब्लॉक नहीं करना चाहिए ऐसा ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां पर हमें कुछ लाभ होता रहे, हम अपने पास मौजूद धन को कहीं पर भी लगाकर ब्लॉक कर देते हैं जिससे हमारा धन आगे नहीं बढ़ पाता इस सूक्त वाक्य को चरितार्थ करते हुए उन्होंने कहा कि कांटे से कांटा निकलता है अंत में डॉ मनु भट्ट ने वाणिज्य विषय की बारीकियों को समझाते हुए छात्र छात्राओं से कहा कि वे अभी से अपने पॉकेट मनी में से बचत करके पैसे को उचित स्थान पर लगाने के विचार को अपनाएं l प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में गणित विषय के वेबीनार में भारतीय गणितज्ञों की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय गणितज्ञों ने दुनिया को पाई का मान ,पाइथागोरस का सिद्धांत तथा तथा शून्य (0) को प्रदान किया है, तथा वाणिज्य विषय के वेबीनार में पैसे को बजट बनाकर खर्च करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि हमारे घर गृहस्थी का वार्षिक बजट तैयार हो जाएगा उस हिसाब से हम खर्च करेंगे तो हमारे पास बचत भी होगी जो आने वाले भविष्य में हमारे काम आएगी l अंत में विद्यालय के गणित विषय के प्रमुख रमेश मिश्रा एवं वाणिज्य विषय के प्रमुख जटाशंकर तिवारी एवं नागेंद्र शुक्ला ने वेबीनार के विषय की प्रस्ताविकी रखी। परिचय आनंद सिंह एवं ऋचा गोस्वामी ने कराया तथा अवधेश गुप्ता एवं दीक्षा पांडे ने आभार ज्ञापित किया l इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे। वेबीनार का कुशलता पूर्वक संचालन सत्य प्रकाश पांडे प्रथम एवं दिनेश कुमार शुक्ला ने किया l