(अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की वेबसाइट अब नए कलेवर में दिखेगी। बुधवार को कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने नई वेबसाइट का उद्घाटन किया। प्रो. सिंह ने बताया कि वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। अब एक क्लिक पर सभी सूचनाएं एक साथ मिलेंगी। वेबसाइट पर स्टूडेंट कॉर्नर का निर्माण किया गया है। यहां छात्रों से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रवेश और परीक्षा के ऑनलाइन पोर्टल को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है। साथ ही राष्ट्रीय महत्व के कई संस्थानों का लिंक भी दिया गया है, जिससे छात्र आसानी से वहां पहुंच सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय से शोधगंगा पोर्टल को जोड़ा गया है। शोधगंगा पर मुक्त विश्वविद्यालय के 335 शोधार्थियों की पीएचडी की थिसिस अपलोड है। जिसे ऑनलाइन देखा जा सकता है। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डीपी सिंह, डॉ. ओम जी गुप्ता, डॉ. पीपी दुबे, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. जीएस शुक्ल, डॉ. सत्यपाल तिवारी, प्रो. पीके पांडेय, प्रो. एस कुमार, प्रो. रुचि बाजपेई, डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव, डॉ. आरजे मौर्य, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. साधना श्रीवास्तव, धीरज रावत, शहबाज अहमद आदि मौजूद रहे।