एनडीआरएफ की टीम ने प्रयागराज के बाढ़ क्षेत्रों मैं रेस्क्यू किया

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज संजय गोयल कमिश्नर, संजय कुमार खत्री जिला अधिकारी, नगर आयुक्त रवि रंजन, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, की उपस्थिति में एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ इलाकों का दौरा कर राहत सामग्री का वितरण एवं बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रही हैl

 

बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित पहुंचाया

 

इसी कड़ी में 25 सदस्य एनडीआरएफ की टीम ने सदर तहसील के छोटा बघाड़ा ,बड़ा बघाड़ा ,सलोरी, मैं जिला प्रशासन के साथ 11 वी वाहिनी वाराणसी से श्री मनोज कुमार शर्मा कमांडेंट के निर्देश में टीम कमांडर निरीक्षक दिनकर त्रिपाठी , सहायक उपनिरीक्षक सी .के .कमान ,सहायक उप निरीक्षक संचार जितेंद्र कुमार , मुख्य आरक्षी पीसी रमोला अजय, रामवृक्ष धर्मेंद्र ,हरिओम, अभिषेक ,सौरभ सरोज , धर्मेंद्र कुमार चौधरी ,राजेश ,विनोद ,ने बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया तथा जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री का वितरण कियाl

Exit mobile version