राज्यमंत्री स्वाति सिंह का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। योगी सरकार में स्वतंत्र राज्य मंत्री स्वाति सिंह की तबियत शनिवार सुबह अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें गोमती नगर स्थित लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोहिया अस्पताल के डायरेक्टर डॉ नेगी की देखरेख में उनका ट्रीटमेंट जारी है। बताया जा रहा है कि स्वाति सिंह का ब्लड प्रेशर तड़के सुबह अचानक बहुत कम हो गया।

घबराहट की शिकायत पर उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि वह आज शाम तक अस्पताल में भर्ती रहेंगी।

Exit mobile version