
(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल महामहिम , विकास पुरूष मनोज सिन्हा जी के आमंत्रण पर राजभवन श्रीनगर में शिस्टाचार मुलाकात , जय गणेश एंटरटेनमेंट व जय गणेश म्यूजिक कम्पनी के प्रोडक्शन हेड अरविंद यादव ने मुलाकात किया एवं जम्मू- कश्मीर में फ़िल्म , धारावाहिक, वेबसीरीज, के शूटिंग एवं फ़िल्म इंडस्ट्री के बढ़ावा तथा आदि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई
मेरे साथ में प्रसिद्ध फ़िल्म प्रोड्यूसर अश्विनी यार्डी भी रही ! इन्होंने बॉलीवुड की कई बड़े फिल्मों का निर्माण किया है ! जिसमें ओह माई गॉड , सिंह इज ब्लिंग , फगली, धारावाहिक में जमाई राजा, घर की लक्ष्मी बेटियां ,उतरन, बिग बॉस, सारेगामापा लिटिल चैम्प, बालिका वधू, वारिश आदि कई बड़े फिल्मे और धारावाहिक का निर्माण किया है | इस मौके पर जय गणेश म्यूजिक व जय गणेश एंटरटेनमेंट कंपनी के निर्माता निर्देशक श्याम कमल यादव व हिमांशु यादव ने प्रोडक्शन हेड अरविंद यादव को बधाई दी साथ ही इस मौके पर कई लोग मौजूद थे |