कार्यों में धीमी गति पर मंत्री रीता बहुगुणा ने जताई नाराजगी

इलाहाबाद। मंत्री महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने राही इलावर्त पर्यटन आवास गृह में चल रहे कार्यो का किय निरीक्षण किया
श्रृंगवेरपुर संध्या घाट टूरिस्ट पैरिकेशन सेन्टर और घाट पर शौचालय आदि के कार्य का भी  उन्हहोंने निरीक्षण किया। मंत्री कुम्भ के कार्यो में तेजी लाने के उद्देश्य से इलाहाबाद आयी थी।

उन्होंने कार्यों में धीमी गति पर नराजगी व्यक्त करते हुए कार्यो में तेजी लाने का दिया ।

उन्होंने कुम्भ को दृष्टिगत देखते हुए कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धाओं को एक बेहतर सुविधा मुहैया करायी जा सके, निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गुणवत्ता पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के विशेष ध्यान देने के लिए कहाॅ तथा बताया कि यदि कार्य मानक के अनुसार नही पाया गया तो एक पैसा नही रिलीज करूगी।

निरीक्षण के दौरान उप निदेशक पर्यटन, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी तथा विभागीय सभी अधिकारीगण मौजूद थे।निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रृंगवेरपुर रवाना हो गयी। श्रृंगवेरपुर पर्यटन विभाग द्वारा चल रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया श्रृंगवेरपुर संध्या घाट का निरीक्षण करते टूरिस्ट पैरिकेशन सेन्टर और घाट पर शौचालय आदि के कार्य का भी निरीक्षण किया, जिसमें मंत्री जी ने कार्यो में और तेजी लाने का दिया निर्देश तथा गुणवत्तायुक्त कार्य करने की हिदायत दी।

Exit mobile version