जन्मे किन्नर बच्चे को फेंके नहीं उसे किन्नर समाज को सौप कर उसके भविष्य उज्जवल हो सके – महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वाराणसी में जन्मा किन्नर बच्चा को आज किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी ने अन्नप्राशन संस्कार कर रीना को सौंपा। अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम बड़े भव्य तरीके से मनाया गया ।जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से किन्नर समाज के लोग उपस्थित हुए । और बच्चे को आशीर्वाद व उपहार से नवाजा गया ।महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी ने बताया संस्कार कार्यक्रम में सभी किन्नर समाज के लोगों ने किन्नर बच्चे को आशीर्वाद देते हुए बताया बच्चे को पढ़ा लिखा कर एक बड़ा अफसर बनाया जाएगा। इसी प्राण के साथ सब ईश्वर से प्रार्थना करें कि हम सब का उद्देश्य सफल हो और बच्चे को कामयाबी मिले । अन्नप्राशन संस्कार में रंगारंग कार्यक्रम के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्वांचल क्षेत्र के साथ कानपुर दिल्ली बिहार और मध्य प्रदेश के किन्नर समाज के लोगों ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम में सभी किन्नर समाज के लोगों ने बच्चे की लंबी आयु और उसके अच्छे भविष्य की कामना की । इसी के साथ महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी ने कहा कहीं भी किन्नर बच्चा पैदा होता है । तो उसको मारे ना और न कहीं फेंके बल्कि उनको उचित सम्मान दें । यदि सेवा न कर सके तो किन्नर समाज द्वारा बनाए गए वेलफेयर संगठनों में बच्चे को सौप कर उसके उज्जवल भविष्य में सहयोग करें । वह बच्चा किन्नर समाज में रहकर आने वाले भविष्य में एक अच्छा डॉक्टर इंजीनियर अधिकारी शिक्षित होकर अपने पैर पर खड़ा होगा ।जो सभी किन्नर समाज के लिए गौरवान्वित करेगा।

Exit mobile version