आवाम सेवा समिति की इफ्तार दावत में जनप्रतिनिधि,अधिकारियों ने की शिरकत

इलाहाबाद। इलाहाबाद में आज 3 जून को आवाम सेवा समिति द्वारा कोतवाली के सामने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्म के लोग व प्रशासनिक अधिकारी वह पुलिस अधिकारी शहीद नागरिक सुरक्षा व समाजसेवियों ने उपस्थित होकर एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया और गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा दिया ।

संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद अबरार ने लोगों का धन्यवाद दिया और कहा इसी तरह के आयोजन हर शहर हर गलियों में होना चाहिए इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है।

हमारा देश तरक्की करता है हम सब पहले हिंदुस्तानी हैं बाद में किसी धर्म के व्यक्ति है ।
रोजा इफ्तार में उपस्थित लोग श्री श्याम सुंदर पटेल जी संजय गुप्ता मोहम्मद अबरार मोहम्मद अफरोज मुख्तार अहमद रहमान अशरफ बृजेश जैसवाल जुल्फिकार अहमद भुट्टो अय्याश बाबा सरदार सतविंदर सिंह इकबाल अहमद अकबर चौहान सिंगदाना मोइनुद्दीन बैग आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version