
( विनय मिश्रा )।प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्त्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का 392वां दिन भी जारी रहा। आज अनशन स्थल पर महिला छात्रावास की बहनों द्वारा सूचना मिलने पर की महिला छात्रावास में वाटर कूलर खराब है। उसके तुरंत बाद अनशनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को महिला छात्रावास में वाटर कूलर खराब होने के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखा। पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि छात्रावास में रह रही छात्राओं को काफी दिनों से पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। परंतु विश्वविद्यालय प्रशासन को बार-बार अवगत कराने व ज्ञापन देने के बावजूद कई महीनों से खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक नहीं कराया गया। आपसे अनुरोध है कि छात्रावास में खराब वाटर कूलर को तत्काल ठीक कराया जाए। यदि वाटर कूलर जल्द से जल्द ठीक नहीं कराया गया तो छात्र इसके लिए आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर छात्र नेता नवनीत यादव, आशीष आर्या, राहुल पटेल ,हरिकेश कुमार हैरी, प्रकाश कुंडा, सुधीर यादव, अशफाक खान,अभिषेक यादव, आकाश यादव, अमित द्विवेदी, सचिन यादव ,आनंद सांसद, अंकेश कुमार, गोलू पासवान, अरविंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।