उमरे में आठ लाख पौधरोपण का रखा लक्ष्य, अब तक 75 हजार पौधों का हुआ रोपण

( अनुराग शुक्ला )।प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर मध्य रेलवे अपने तीनों मंडलों में वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 8 लाख पौधों में प्रयागराज मंडल-3.60 लाख, झांसी मंडल-2.60 एवं आगरा मंडल-1.80 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत अब तक लगभग 75 हजार पौधों का रोपण किया जा चुका है।
इसी क्रम में मंगलवार को सूबेदारगंज स्थित उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय रेल कोलोनी रेलगांव में एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार और अध्यक्षा, उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन श्रीमती पूनम कुमार के नेतृत्व में किया गया। इसके तहत 50 पौधे पार्क नंबर-2 में लगाए गए। कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे प्रधान कार्यालय के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारियों तथा सदस्याओं ने बढ़ चढ कर सहभागिता की। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण और रोपे गए पौधों के पूर्ण विकास तक उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। प्रमुख मुख्य इंजीनियर उत्तर मध्य रेलवे एस.के.मिश्रा ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे सक्रिय रूप से वृक्षारोपण के लिए प्रयासरत है और समय-समय पर इस तरह के और अभियान चलाए जाएंगे। वर्तमान वर्ष की पहली तिमाही में सौर ऊर्जा संयंत्रों के द्वारा 3.7 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया है और इस प्रकार बिजली पर होने वाले व्यय में लगभग 1.5 करोड़ रुपए की बचत हुई है। इसके अतिरिक्त ऊर्जा की दृष्टि से किफायती बिजली उपकरणों का उपयोग कर लगभग 38 लाख रुपए की बचत की है।

Exit mobile version