औद्योगीक क्षेत्र, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।औद्योगीक क्षेत्र की पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसने मोबाइल चोर गिरोह का भांड़ाफोड़ करते हुए तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार कर 19मोबाइल समेत धर दबोचा।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा लूट व चोरी की घटना का खुलासा करने तथा अपराधियो को गिरफ्तार करने हेतु दिए गये आदेश व निर्देश को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अनुपम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी।आज उप निरीक्षक नवीन कुमार सिंह अन्य पुलिस फोर्स के साथ वाँछित की तलाश में क्षेत्र में थे । तभी नौ बजे के करीब महुआरी गेट तालाब मोड़ के पास तीन संदिग्ध युवको को हिरासत में लिए जब उनकी तलासी ली तो उनके कब्जे चोरी की 19 मोबॉइल बरामद हुए जिसके बाद पुलिस ने बरामद मोबाइल समेत तीनो युवक राहुल निषाद पुत्र राममिलन उम्र18 वर्ष व गौरव निषाद पुत्र राज बहादुर उम्र18 वर्ष तथा विकास निषाद पुत्र अमित कुमार निवासी।मवैया थाना औद्योगीक क्षेत्र प्रयागराज को पकड़कर थाने ले आयी। जहा सम्बन्धित मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।