भाजपा की सरकार ने देश एवं प्रदेश के अंदर व्यापक स्तर पर विकास की गति को बढ़ाया है- अनुप्रिया पटेल

 

जन आशीर्वाद यात्रा का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज ‌(अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा का भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का किया अभिनंदन इस यात्रा का कार्यकर्ताओं ने फाफामऊ, तेलियरगंज बाजार, लल्ला चुंगी भारद्वाज आश्रम, पंडित दीनदयाल पार्क ,बालसन चौराहा, गीता निकेतन, सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया स्वागत, इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर एवं सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और तेलियरगंज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ है और जिस प्रकार से इस यात्रा के माध्यम से जनता का जनसमर्थन रूपी आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा और पुनः ‌‌एक बार भारतीय जनता पार्टी की सुशासन युक्त सरकार बनेगी उन्होंने इस अवसर पर लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि यह वैक्सीन आपका सुरक्षा कवच है जिसके लिए सरकार आपकी चिंता करते हुए निशुल्क वैक्सीन लगवा रही है कृपया इसे जरूर लगाएं और कोरोना की तीसरी लहर आने की अत्यंत संभावना है इसलिए आप सभी कोरोना के नियमों का पालन करते हुए अपना कार्य करें और इस थर्डवेव के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है और आगे कहा कि देश एवं प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने व्यापक स्तर पर विकास की गति को बढ़ाया है आज देश के एवं प्रदेश के अंदर चारों तरफ सड़कों का जाल बिछ रहा है ,अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय हवाई अड्डे बन रहे हैं, मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल बन रहे हैं। और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को लाभ पहुंच रहा है, उन्होंने इस अवसर पर स्वच्छता अभियान शौचालय निर्माण योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस योजना, आयुष्मान योजना ,जनधन योजना, अटल पेंशन योजना ,स्व निधि योजना ,किसान सम्मान निधि योजना, किसान बीमा योजना , सुकन्या समृद्धि योजना का जिक्र करते हुए कहा यह सारी योजनाएं आम लोगों के जीवन में कल्याणकारी सिद्ध हो रही है।इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी समाज के अंदर लोगों को राष्ट्र भक्ति के प्रति जन जागृत पैदा करते हुए भारत को आत्मनिर्भर समृद्धि शाली और शक्तिशाली बनाने के लिए कार्य करेगी। यात्रा का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सांसद रीता बहुगुणा जोशी सांसद केसरी देवी पटेल विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विक्रमाजीत मौर्य जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह अवधेश चंद्र गुप्ता कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी।

Exit mobile version