राष्ट्रीय खेल दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता प्रारम्भ

 

विष्णु भगवान सेमीफाइनल में

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर नॉर्दन फुटबॉल अकादमी द्वारा प्रथम फाइव ए साइड फुटसल (फुटबॉल)  प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया I अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार  विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा  के मैदान आज खेले गए उद्घाटन क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में मेजबान  विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने ऍफ़ सी बी के वी   को 8-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाया I प्रथम हाल्फ में विजेता टीम 2-1 से आगे थी I विजेता टीम की और से अमन सिंह ने चार, कुंदन सिंह ने तीन एवं हर्षित ओझा ने एक गोल किये जबकि पराजित टीम की ओर से विशेष, मयंक ने एक-एक  गोल किया I

प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अमन सिंह को मिला I

दोनों टीम इस प्रकार रही :-

विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल – अमन सिंह, कुंदन सिंह, मनीष कुमार, शिवम केसरवानी, हर्षित ओझा I ऍफ़ सी बी के वी विशेष, सचिन, मयंक, आर्ष, ऋषि, शशांक, मानस सुनील निगम, मितेश, शिवा निर्णायक रहे I

Exit mobile version