
अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरिया दर्शको की चहेती खूबसूरत अभिनेत्री नीलू शंकर सिंह ने अभी हाल ही में बेहतरीन पारिवारिक फ़िल्म “रानी बिटिया राज करेगी” की शूटिंग सम्पन्न की। बता दे की लॉकडाउन के बाद नीलू शंकर सिंह की “रानी बिटिया राज करेगी” चौथी फ़िल्म है जिसकी शूटिंग सफलतापूर्वक कम्पलीट कर ली है। नीलू शंकर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार वो चारो फिल्मो में अलग अलग किरदार में नजर आएंगी जिनमे से कुछ किरदार उनके लिए काफी चैलेंजिंग रहे उन्होंने फिल्म “रानी बिटिया राज करेगी” के बारे मे बताया कि यह फुल फैमिलियर ड्रामा बेस्ड फ़िल्म जो अपने टाइटल से ही एक सम्पूर्ण पारिवारिक फ़िल्म होने का संकेत दे रही है। इस फ़िल्म के किरदार के बारे में उन्होंने ज्यादा नही बताया पर इतना कहा कि कहानी को अभी रिवील नही कर सकते पर इस फ़िल्म में मैं हमेशा के लुक से एक डिफरेंट लुक के साथ एक प्यारे से किरदार में नजर आऊंगी जो एंटरटेनमेंट के साथ साथ समाज को संदेश देगा। उन्होंने फ़िल्म के निर्माता संदीप सिंह को धन्यवाद दिया और कहा की एक अच्छे और सामाजिक सिनेमा से जोड़ने के लिए संदीप सिंह जी आपको बहुत बहुत धन्यवाद । इस फ़िल्म में नीलू शंकर सिंह के साथ संजना पाण्डेय यानी संजना राज भी एक स्ट्रांग किरदार में नजर आयेंगी। मेरा हमेशा यही प्रयास रहता है कि की मैं हमेशा अच्छी फिल्मे करू भले साल में कम फिल्मे करू लेकिन जितनी भी करू अच्छी करू जिन्हें आप सभी अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सके क्योंकि आज जो कुछ भी हूँ अपने माता पिता और आप सभी दर्शको के आशीर्वाद से हूँ ऐसे ही आप लोग अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखे। इस फ़िल्म का निर्माण B4U मोशन पिक्चर के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता संदीप सिंह व निर्देशक अजीत सिंह है।