
कोविड जागरूकता, मदद पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू
डीएम ने एनसीजेडसीसी के गांधी वीथिका में किया शुभारम्भ
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आज डीएम संजय खत्री ने कहा कि कोविड से अभी सतर्क रहने की जरूरत है । क्योंकि थोडी सी असावधानी से फिर खतरा हमारे लिए, आपके लिए और समाज के लिए कोविड बन सकता है। उक्त बातें डीएम प्रयागराज संजय कुमार खत्री ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हरि श्याम मानव कल्याण शिक्षा एवं शोध संस्थान अंबेडकर बिहार चौफटका एवं श्री गंगा कल्याण सेवा समिति प्रयागराज की ओर से कोविड-19 की जागरूकता, टीकाकरण और मदद के लिए प्रेरित करने को लेकर तीन दिवसीय छाया चित्र प्रदर्शनी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के गांधी वीथिका मे गुरूवार को आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कहा कि इस प्रदर्शनी मे माघ मेले से लेकर कोविड-19 के छाया चित्रों को बेहतर तरीक़े से प्रर्दशित किया गया है।एनसीजसीसी के निदेशक प्रोफेसर सुरेश शर्मा और सनातन एकता मिशन के संरक्षक पं देवराज पाठक प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी की प्रशंसा किया और कहा कि प्रदर्शनी के छायाचित्रों ने एक बार यादों को ताजा कर दिया है।लेकिन लोग स्वयं और परिवार वालों के साथ सतर्क रहे क्योंकि कोविड कम हुआ है लेकिन पूरी तरह से खत्म नही हुआ है।