
अनुपूरक बजट युवाओं को समर्पित, कर्मचारियों-पेशनर का एक जुलाई से मिलेगा महंगाई भत्ता
(अनुराग शुक्ला )
लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा में कहा कि अवैध तरीके से जुटाई गई भूमाफियाओं की हर संपत्ति सरकार जब्त करेगी। अब माफिया जो भी भूमाफिया को साथ लेकर जाएगा, उसे मालूम है कि पीछे पीछे बुलडोजर भी आएगा। उन्होंने कहा कि अब परिस्थितियां बदली हैं और हमारी सरकार ने माफिया की 1500 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। योगी ने घोषणा की कि माफिया ने जो जमीनें कब्जा की हैं, उन जमीनों पर गरीबों के लिए घर बनेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तालिबान का समर्थन करते हैं। तालिबानी बच्चों और महिलाओं के साथ क्रूरता कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुपूरक बजट हम युवाओं को समर्पित कर रहे हैं। एक जुलाई से राज्य में सरकारी कर्मचारियों को अब 28 फीसद महंगाई भत्ता दिया जाएगा जिसमें 16 लाख सरकारी कर्मचारी और 12 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों का जवाब देते हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बजट को हम युवाओं को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने एक कविता के जरिए युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, नए युग का सृजन युवकों तुम्हारे हाथ में है। समूचा जग युवा पीढ़ी तुम्हारे हाथ में है। सफलता तो तुम्हारी बात में जज्बात में है, नए युग का सृजन युवकों तुम्हारे हाथ में है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की ओर इशारा करते हुए कहा, नेता प्रतिपक्ष युवा पीढ़ी के जज्बात को आप नहीं समझ पाएंगे। योगी ने कहा कि अनुपूरक बजट का विपक्ष इसलिए विरोध कर रहा है क्योंकि यह युवाओं को समर्पित है और ए लोग युवा विरोधी हैं।उन्होंने कहा कि पहले बेरोजगारी की दर ज्यादा थी अब बहुत कम हो गयी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की जब सरकार में थी तो नौकरियों को गिरवी रख दिया था। निवेश बंद हो चुका था। दंगे होते थे, नौजवान फंसा दिए जाते थे। झूठे मुकदमे लाद दिए जाते थे। औसत तीसरे दिन उत्तर प्रदेश में दंगा होता था लेकिन आज दंगा मुक्त प्रदेश है।