संगम किनारे स्थित किले ओडी फोर्ट में एक संदिग्ध युवक घुसा

 

सेना के जवानों ने उसे पकड़ लिया। घंटों पूछताछ के बाद उसे दारागंज थाने की पुलिस को सौंप

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। संगम किनारे स्थित अकबर के किले (ओडी फोर्ट) में शुक्रवार को एक संदिग्ध युवक घुस गया। सेना के जवानों ने उसे पकड़ लिया। घंटों पूछताछ के बाद उसे दारागंज थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। कोई खास बात निकलकर नहीं आने पर पुलिस ने उसे परिवार के हवाले कर दिया।

*दीवार फांदकर घुसा तो घेर लिया फौजियों ने*

किला के पीछे अक्षयवट की तरफ से एक युवक शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे दीवार फांदकर भीतर दाखिल हो गया। किला के अंदर गया तो वहां पर उसे सेना जवानों ने देखा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। सूचना मिलते ही आर्मी इंटेलीजेंस लखनऊ की टीम पहुंची। पूछताछ हुई तो उसने अपना नाम मेहताब अली पुत्र यार मोहम्मद निवासी मुट्ठीगंज बताया। तलाशी ली गई तो उसके पास आधार कार्ड और वोटर आइडी मिला। इसके बाद सेना ने उसे दारागंज थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। दारागंज इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि मेहताब से पूछताछ की गई। वह सिर्फ अपना नाम बता रहा है। उसके घरवाले भी जानकारी पाकर थाने पहुंच गए थे। प्रतिबंधित क्षेत्र किला में दाखिल होने के कारण उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब तक की जांच में किसी तरह की साजिश के सुराग नहीं मिले हैं।

Exit mobile version