
( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी के तत्वावधान में यमुना बैंक रोड स्थित शिवाला घाट के यमुना तट पर तीर्थ पुरोहित समाज के कुलगुरु आचार्य दीपेश गौड़ ( मुन्ना गुरु ) के देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार से प्रयागवाल वाहिनी के पदाधिकारियों एवं प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने श्रावणी उपाकर्म किया. जिसके प्रारम्भ में शुद्धि मंत्र, स्वस्ती वाचन करके महाप्राश्चित संकल्प किया. श्रावणी उपाकर्म के पश्चात यज्ञोपवीत एवं ऋषि पूजन किया गया. उक्त अवसर पर वाहिनी के अध्यक्ष पं. अमितराज वैद्य, महामंत्री चन्दन तिवारी, गोपाल काला, लाल विरेंद्र कुमार शर्मा, संजय शर्मा, लखन शर्मा, नरेंद्र शर्मा, गिरजेश भारद्वाज, महेश शर्मा. अम्बर पान्डेय, अजय तिवारी, अमर नाथ भारद्वाज, विपलेन्द्र नाथ पान्डेय, मुरारी शर्मा, सुधांशु पान्डेय, अरुणराज वैद्य, आशीष दूबे, मुरली दूबे, अखिलेश भारद्वाज, विवेक तिवारी, शिवम तिवारी, शुभम शर्मा, अभिषेक शर्मा, अंजनी भारद्वाज, गोपाल पाठक, मनू पाठक, आदि उपस्थित रहे | उक्त जानकारी वाहिनी के मिडिया प्रभारी अनन्त पान्डेय ने दिया |