
रक्षाबंधन पर्व देखये संगम शहर में
(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम नगरी प्रयागराज में रिश्तो का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है । भाई बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षा बन्धन पर मुस्लिम भाई मोहम्मद अस्करी ने अपनी मुँह बोली बहन रजनी हाण्डा से तिलक लगवा कर कलाई पर राखी बन्धवाई। यह लगातार पाँचवाँ वर्ष रहा जब अस्करी अपनी मुँह बोली बहन के सिविल लाईन्स स्थित आवास पहोँच कर बहन से राखी बन्धवाने के साथ उपहार भी भेंट किया। ऐसे में संगम नगरी की अनोखी मिसाल पेश किए है इन दोनों परिवारों ने।