तीर्थपुरोहितो ने किया कल्याण सिंह के आत्म शांति के लिए पाठ

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी के निधन पर तीर्थ पुरोहित समाज के लोगो ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और यमुना तट पर उनके लिए शांति पाठ किया ।तीर्थपुरोहित अंकुश शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की कल्याण सिंह जी के गरीब शोषित वंचितो के नेता थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश को विकाश के मुख्यधारा से जोड़ा और हमेशा गरीब तबके के लोगो की आवाज मजबूती से उठाते रहे हैं। उनका निधन देश व प्रदेश के लिए गहरी छति है । जिसे पूरा नही किया जा सकता शांति पाठ व शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में मुख्य रूप से हेमंत पांडेय, शांतनु शर्मा, शिवम मिश्रा,मोनू पंडा, गौतम शर्मा अंकित प्रभात सुधीर पीयूष तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version