वर्सटाइल ऎक्टर शरद कुमार और पॉवर स्टार संजीव मिश्रा एक साथ कर रहे हैं 3 फिल्मों में काम

सिल्वर स्क्रीन स्टूडियो के बैनर तले बनने वाली 3 फिल्मों “बेपनाह”, वाचमैन और “पाठक जी एलएलबी” के निर्देशक विनय शांडिल्य हैं

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वर्सटाइल ऎक्टर शरद कुमार और पॉवर स्टार संजीव मिश्रा एक साथ 3 फिल्मों में काम कर रहे हैं। इनके साथ हिरोइन अनु उपाध्याय हैं। रोहित सिंह मटरू भी फ़िल्म में हैं। बाकी कलाकारों का चयन चल रहा है। सिल्वर स्क्रीन स्टूडियो के बैनर तले यह 3 फिल्मे बन रही हैं, जिनका मूहुर्त नासिक में हुआ। तीनों फिल्मों वाचमैन “बेपनाह”, “पाठक जी एलएलबी” के निर्देशक विनय शांडिल्य हैं और संगीतकार शिशिर पाण्डेय, मुन्ना दूबे हैं।
यह तीनों फिल्मे भोजपुरी में काफी हटकर फिल्में होंगी। बेपनाह एक हॉरर थ्रिलर लव स्टोरी फिल्म होगी, वॉचमैन एक वाचमैन के संघर्ष की कहानी होगी और पाठक जी एलएलबी एक सामाजिक कहानी होगी। यह कहानी भोजपुरी सिनेमा में एक बदलाव की लहर लाएगी। इन फिल्मों की शूटिंग अगले माह से शुरू होगी और फ़िल्म बेपनाह नए साल 2022 में प्रदर्शित की जाएगी। इन तीनो फिल्मों के पोस्टर और टाइटल काफी इंप्रेसिव और यूनिक हैं। वर्सटाइल एक्टर शरद कुमार अपनी इन तीनों फिल्मों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काफी वर्क कर चुके शरद कुमार अब भोजपुरी सिनेमा के रुपहले परदे धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बचपन से ही अभिनय का शौक रखने वाले शरद कुमार ने रंगमंच में काफी समय देकर अभिनय की बारीकियां सीखी हैं। उन्हें उम्मीद है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब प्यार मिलेगा। इन तीनों फिल्मों को लेकर शरद कुमार काफी एक्साइटेड हैं। वह कहते हैं कि एक्टिंग का जुनून मेरी रग रग में बसा हुआ है। मुझे उम्मीद ही नहीं पूरा भरोसा है कि विनय शांडिल्य के निर्देशन में मेरे अभिनय का जादू दशकों के सिर पर चढ़कर बोलेगा।

Exit mobile version