गंगा कटान को लेकर दिल्ली पहुचें दर्जनों युवा,जल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मेजा तहसील के गंगा कटान से पीड़ितों के न्याय हेतु युवाओं ने बढ़ाया कदम

( अनंत पांडेय ) माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।भारी बरसात के कारण उफनाई गंगा नदी ने सैकड़ों से अधिक ग्रामीणों में मुसीबत पैदा कर दी है। इससे गंगा के आसपास गुजर बसर कर रहे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की समस्या को लेकर युवाओं ने सबमन्धित मंत्री को ज्ञापन देकर पीड़ितों के लिए गुहार लगाई है। बतादें की मेजा तहसील क्षेत्र के सिरसा मदरा मुकुंदपुर,जेरा, नरवर चौकठा, डेंगुरपुर सहित तमाम घाटों पर शुरू कटान को रोकने के लिए मेजा के युवाओं ने कदम बढ़ाया है। मेजा के स्वामी विवेकानंद कपड़ा बैंक के संस्थापक विक्रम सिंह की अगुवाई में दर्जनों युवा मंगलवार की दोपहर दिल्ली पहुचें। इस दौरान युवाओं ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलकर गंगा कटान की रोकथाम हेतु ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने बताया कि मेजा तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गंगा घाटों पर शुरू कटान से सैकड़ो से अधिक ग्रामीणों में भय व्याप्त है। स्थानीय प्रशासन से कई दफा गुहार लगाए जाने के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। युवाओं ने कहा कि सांसद रीता बहुगुणा जोशी एवम मेजा विधायक नीलम करवरिया गंगा कटान से बेखबर हैं। वहीं उक्त ज्ञापन को संज्ञान में लेकर मंत्री ने तत्काल प्रयागराज के आलाधिकारियों को गंगा कटान की रोकथाम हेतु निर्देशित करते हुए रिपोर्ट मांगी है। उधर मंत्री के आश्वासन ने प्रसन्न युवाओं ने कहा कि जो कार्य सांसद-विधायक को करना चाहिए वह युवाओं को करना पड़ रहा है। आगामी चुनाव में राजनीतिक दलों को मुंहतोड़ जबाब दिया जाएगा।

भाजपा सरकार में गंगा कटान का मुद्दा हुआ आम

स्वामी विवेकानंद कपड़ा बैंक के संस्थापक विक्रम सिंह ने गंगा कटान को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार गंगा कटान को लेकर बेखबर है। जबकि पूर्व में भी दर्जनों से अधिक घर गंगा में समाहित हो चुके हैं। जिन्हें आजतक मुआवजा भी नही मिल सका है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में नेताओं को वोट की जगह जनता चोट देने का काम करेगी।

Exit mobile version