
( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहृवान पर बलिया से चली जनवादी क्रांति रथ यात्रा को लेकर निकले जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट)के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह चौहान दिनांक २५ अगस्त को समय २ बजे अलोपीबाग पटेल संस्थान से शहर मे प्रवेश करेंगे।जनवादी क्रांति रथ यात्रा के स्वागत व रोड मैप को अन्तिम रुप देने को महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता मे विभिन्न स्थानो पर स्वागत करने को कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश जारी करते हुए स्वागत वाले स्थान को अन्तिम रुप दिया गया।महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ जनवादी क्रांति रथ यात्रा के अभूतपूर्व स्वागत को विभिन्न स्थानो पर कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी के अनुसार जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह चौहान क्रांति रथ के साथ दिन मे २ बजे अलोपीबाग पटेल संस्थान पहोँचेंगे।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव की अगुवाई मे वहीं पर स्वागत होगा।रथ यात्रा का बालसन चौराहे पर नगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव के नेत्रित्व मे दिन मे २:१५ पर स्वागत होगा।२:२० पर चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क के पास युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष संदीप सिंह सत्या, २:३०बजे धोबीघाट चौराहे पर छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष सौरभ यादव रामा,भूपेन्द्र श्रीवास्तव पीयुश,२:४५ पर हाईकोर्ट ओवर ब्रिज के पास अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष वक़ार अहमद,शहर उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष ओ पी यादव, अधिवक्ता लल्लन सिंह यादव ३:०० बजे चौफटका पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव मक़सूद अहमद,३:१५ बजे ताड़बाग सुलेमसराय मे मयंक यादव जोन्टी,३:४५ बजे सुलेमसराय मे यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव यथांश केसरवानी,४:००बजे घुंघरू चौराहे पर आकाश यादव,४:१५ पर ट्रिपल आई टी चौराहे पर शकील अहमद महासचिव शहर पश्चिमी विधान सभा,बलवीर पाल,रवि यादव व ध्रुव कुमार धुरिया,४:३० बजे यात्रा का अन्तिम पड़ाव केन्द्रीय विद्धालय सहावपूर पीपलगाँव मे श्री करन सिंह जनवादी पार्टी सोशलिस्ट द्वारा स्वागत किया जायगा।