घाघरा खतरे के निशान से 5 सेंटीमीटर ऊपर, पानी में घिरे दर्जनों गांव,पलायन कर रहे ग्रामीण

( अनुराग शुक्ला ) संतकबीरनगर (अनुराग दर्शन समाचार) | संतकबीर नगर में ग्रामीणों को रात को सोने में डर लगता है, क्योंकि घाघरा नदी के खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। धनघटा तहसील के नदी और बांध के बीच बसे दर्जनों गांव पानी से घिर गए हैं। धनघटा क्षेत्र में लाल निशान से 5 सेंटीमीटर ऊपर बहने से लोगों को डर सताने लगा है। जिसके चलते लोग पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शासन प्रशासन की ओर से नाव के अलावा कोई और प्रबंध नहीं किया गया है। वहीं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अधिकारियों को पूरी तरह से सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। लगातार बारिश के बाद धनघटा तहसील क्षेत्र में बह रही घाघरा नदी उफान पर है। 2 दिनों से लगातार जलस्तर बढ़ने से लोगों में बेचैनी छाने लगी है। लगातार बारिश के बाद धनघटा तहसील क्षेत्र में बह रही घाघरा नदी उफान पर है। 2 दिनों से लगातार जलस्तर बढ़ने से लोगों में बेचैनी छाने लगी है। ग्रामीणों को सता रहा डर लगातार बारिश के बाद धनघटा तहसील क्षेत्र में बह रही घाघरा नदी उफान पर है। 2 दिनों से लगातार जलस्तर बढ़ने से लोगों में बेचैनी छाने लगी है। जिससे बंधे के अंदर बसे दर्जनों गांव को बाढ़ का पानी अपने गिरफ्त में ले लिया है। गांव वालों का कहना है कि लाल निशान से ऊपर बढ़ते जलस्तर से अब रात में सोने से डर लगने लगा है। जान खतरे में डालकर निकल रहे ग्रामीण। पानी से घिरे दर्जनों गांव।

Exit mobile version